Holi 2026: होली पर दिल्ली मेट्रो का बदला टाइम टेबल, जानें कितनी देर रहेगी बंद और कब शुरू होगी सर्विस

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 07:35 PM (IST)

नेशनल डेस्क: होली के मौके पर दिल्लीवासियों के लिए अहम सूचना सामने आई है। Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) ने 4 मार्च 2026, बुधवार को मेट्रो सेवाओं के संचालन समय में बदलाव की घोषणा की है।

त्योहार को देखते हुए इस दिन सुबह से दोपहर तक सभी मेट्रो लाइनों पर सेवाएं बंद रहेंगी और ट्रेनें दोपहर 2:30 बजे से टर्मिनल स्टेशनों से रवाना होना शुरू करेंगी। यह बदलाव एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी लागू रहेगा।

सुबह नहीं चलेगी मेट्रो, दोपहर बाद सामान्य संचालन

DMRC के अनुसार: दोपहर 2:30 बजे सेवाएं शुरू होंगी। सुबह और शुरुआती दोपहर तक सभी लाइनों पर संचालन बंद रहेंगी। 2:30 बजे के बाद नियमित समय-सारिणी और सामान्य फ्रीक्वेंसी। सामान्य दिनों में मेट्रो सुबह करीब 5:30 बजे से चलना शुरू करती है, लेकिन होली पर लगभग 9 घंटे की देरी रहेगी।

क्यों लिया गया यह फैसला?

DMRC ने बताया कि होली के दिन यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रहती है। साथ ही रंगों के त्योहार के दौरान स्टेशनों की सुरक्षा, सफाई और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए यह विशेष शेड्यूल लागू किया जाता है। हर वर्ष होली के अवसर पर इसी प्रकार का समय परिवर्तन किया जाता है, ताकि दोपहर बाद सेवाएं सुचारू और सुरक्षित रूप से शुरू की जा सकें।

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

  • 4 मार्च को सुबह यात्रा की योजना बना रहे लोग वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें।
  • दोपहर 2:30 बजे के बाद ही मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी।
  • यात्रा से पहले आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर अपडेट जरूर देखें।
  • स्टेशन परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा और सफाई व्यवस्था रहेगी।

दिल्ली मेट्रो राजधानी की प्रमुख सार्वजनिक परिवहन सेवा है, जो रोजाना लाखों यात्रियों को ट्रैफिक जाम से राहत देती है। ऐसे में त्योहार के दिन समय में बदलाव की जानकारी पहले से होना जरूरी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

SHUKDEV PRASAD

Related News