दिल्ली: उफ्फ ये गर्मी! मार्च में जून महीने वाला टार्चर, 35 डिग्री पर पहुंचा पारा, जानें होली पर कैसा होगा मौसम?

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 02:10 PM (IST)

Holi Weather 2026: रविवार को मार्च महीने की शुरुआत हुई है। इस महीने की शुरुआत के साथ ही सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरु कर दिए हैं। उत्तर भारत में मौसम के मिजाज ने सबको चौंका दिया है। राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर चला गया है, जिससे लोग अभी से ही चिलचिलाती गर्मी का सामना करने को मजबूर हैं।

ये भी पढ़ें- कयामत का मंजर: 500+ ड्रोन और 160 मिसाइलें... दुबई में बीते 48 घंटों की खौफनाक दास्तां, रुह कंपा देगी पूरी कहानी

PunjabKesari

दिल्ली में पारे का नया रिकॉर्ड

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का नामोनिशान मिट चुका है। IMD के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 4.6 डिग्री अधिक है। ऐसा अनुमान है कि होली पर दिल्ली का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने की संभावना है। वहीं आने वाले दिनों में 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे दिन के साथ-साथ रातों में भी गर्मी बढ़ेगी।

PunjabKesari

 वाराणसी और प्रयागराज में बढ़ी तपिश

यूपी में भी गर्मी ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में पारा 31°C से 34°C के बीच बना हुआ है। विशेष रूप से वाराणसी और प्रयागराज में दोपहर के समय तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि, रात का तापमान 16°C-17°C के आसपास होने की वजह से फिलहाल सुबह और देर रात हल्की राहत बरकरार है।

ये भी पढ़ें- Dubai Missile Attack : 'बेबस माँ का मैसेज: 'बेटा, अब बहुत डर लग रहा है...'दुबई में मिसाइल हमलों के बीच अपनों से लगाई गुहार

PunjabKesari

पहाड़ों पर बदलेगा मौसम

मैदानी इलाकों में जहां गर्मी सता रही है, वहीं पहाड़ी राज्यों में राहत की उम्मीद जगी है।

  • नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस: 4 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है।
  • बर्फबारी और बारिश: इसके असर से 4 से 7 मार्च के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है।
  • पंजाब और हरियाणा: इन राज्यों में अगले 48 घंटों तक 20-30 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
  •  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News