दिल्ली में मौसम ने लिया यू-टर्न, ''येलो अलर्ट'' के बीच IMD ने दी गरज और चमक के साथ बारिश की चेतावनी
punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 11:16 AM (IST)
नेशनल डेस्क: दिल्ली में बुधवार सुबह बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम के औसत से 4.8 डिग्री अधिक है।IMD ने आमतौर पर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है, कुछ स्थानों पर गरज और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है जो इस बात की प्रारंभिक चेतावनी है कि गंभीर मौसम की स्थिति की आशंका है और इससे दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं।
<
Orange colour nowcast for the districts of north Rajasthan for light to moderate rainfall accompanied with thunderstroms, lightning and gusty winds (40-60 kmph) during next 3 hours.
— India Meteorological Department (@Indiametdept) February 18, 2026
Yellow colour for light rainfall also issued for Punjab, Haryana, Delhi, West Uttar Pradesh and… pic.twitter.com/XMUUxrAZo3
>
IMD ने बताया कि दिल्ली की प्रमुख वेधशाला सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 4.8 डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
CPCB के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में बनी हुई है और सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 227 दर्ज किया गया। सीपीसीबी शून्य से 50 के बीच के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' श्रेणी में वर्गीकृत करता है।
