एेसी मां भगवान किसी बेटी काे ना दे!!

punjabkesari.in Monday, May 08, 2017 - 06:09 PM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली के गणेश नगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने अाया है। यहां एक घर से 17 साल की लड़की काे बुरी हालत में रिहा करवाया गया। पुलिस के मुताबिक ऐसा लगता था जैसे उसने सालभर से न नहाया हो। घर के अंदर से लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। पुलिस ने बताया कि लड़की की मां सुचित्रा सान्याल पास में ही दूसरी बेटी के साथ रहती हैं। वह दिन में 2 बार आती थीं और लड़की को खाना देकर चली जाती थीं। वहां के रहने वाले लोगों ने बताया कि लड़की को दिन में एक बार ही पानी मिलता था और साथ में नींद की गोलियां।

कूड़े के ढेर में रह रही थी लड़की
घर में जब पुलिसवाले घुसे तो वे भी हैरान रह गए। वहां सड़े हुए कूड़े का ढेर लगा था। दो कमरे के फ्लैट में पैर रखने की जगह नहीं थी। वहां केवल एक टेबल फैन चल रहा था और फैन के पास ही चीथड़े बिस्तर में एक 17 साल की लड़की पड़ी थी। मानसिक रूप से विक्षिप्त होने की वजह से उसे लगभग एक साल से इस नरक में उसी की मां ने कैद कर रखा था। पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने उस लड़की को 2 साल पहले देखा था, जब वह 10वीं में पढ़ती थी और उसके बाद अब देखा है। 

पिता काे नहीं थी जानकारी
सुचित्रा का 2011 में उनके पति से तलाक हो गया था। सुचित्रा के पूर्व पति दिग्विजय सान्याल ने बताया, मैंने कई बार सुचित्रा को फोन किया लेकिन वह कभी बेटियों से मिलने नहीं देती थीं। मैंने कई बार चिट्ठी भी लिखी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मकाने के पास के एक दुकानदार ने बताया कि जब उसने सुचित्रा से पूछा कि वह रोज इस मकान में क्यों जाती हैं तो जवाब मिला कि वह सफाई करने जाती हैं। बाद में पता चला कि वहां कोई कैद है तो सुचित्रा ने दुकानदार को चुप रहने के लिए पैसों का लालच भी दिया। पुलिस को जब इस बात की सूचना मिली तो मकान में छापा मारकर लड़की को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब वह चाइल्ड वेलफेयर कमिटी के संरक्षण में है। जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस रवींद्र यादव ने बताया कि लड़की अवसाद से ग्रसित है। काउंसलिंग के बाद उसे  CWC के सामने पेश करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News