दिल्ली को मिला नया LG: कूटनीति के दिग्गज तरनजीत संधू संभालेंगे राजधानी, रेखा गुप्ता ने किया स्वागत
punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2026 - 06:09 PM (IST)
नेशनल डेस्क: राष्ट्रपति भवन से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, राज्यसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशभर के राजभवनों में व्यापक बदलाव किए हैं। इस फेरबदल में दिल्ली, पश्चिम बंगाल और बिहार जैसे महत्वपूर्ण राज्य शामिल हैं।
प्रमुख नियुक्तियां और तबादले
- पश्चिम बंगाल: तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि अब पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल होंगे। उन्होंने डॉ. सी.वी. आनंद बोस का स्थान लिया है, जिन्होंने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
- दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना का तबादला कर उन्हें लद्दाख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह पूर्व वरिष्ठ राजनयिक तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।
- बिहार: रक्षा विशेषज्ञ और लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
<
दिल्ली के नवनियुक्त माननीय उपराज्यपाल, श्री तरनजीत सिंह संधू जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) March 5, 2026
इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए आपको बहुत-बहुत बधाई। आपके सुदीर्घ कूटनीतिक अनुभव का लाभ दिल्ली की जनता को मिलेगा, इसका हमें पूर्ण विश्वास है। राजधानी की प्रगति और जनकल्याण के कार्यों… pic.twitter.com/3u0t3mcIQF
>
राज्यों में फेरबदल की सूची
|
राज्य/UT |
नियुक्त राज्यपाल/LG |
वर्तमान/पिछला पद |
|---|---|---|
|
पश्चिम बंगाल |
आर.एन. रवि |
राज्यपाल, तमिलनाडु |
|
दिल्ली (LG) |
तरनजीत सिंह संधू |
पूर्व राजनयिक |
|
लद्दाख (LG) |
विनय कुमार सक्सेना |
उपराज्यपाल, दिल्ली |
|
महाराष्ट्र |
जिष्णु देव वर्मा |
राज्यपाल, तेलंगाना |
|
तेलंगाना |
शिव प्रताप शुक्ला |
राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश |
|
हिमाचल प्रदेश |
कविंद्र गुप्ता |
निवर्तमान LG, लद्दाख |
|
नागालैंड |
नंद किशोर यादव |
वरिष्ठ नेता |
|
बिहार |
ले. जनरल (रिट.) सैयद अता हसनैन |
रक्षा विशेषज्ञ |
अतिरिक्त प्रभार: केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ तमिलनाडु के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने किया नए LG का स्वागत
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नए उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू का स्वागत किया। उन्होंने विश्वास जताया कि संधू के व्यापक कूटनीतिक अनुभव का लाभ दिल्ली की जनता को मिलेगा। साथ ही, उन्होंने निर्वतमान उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना की भी सराहना की और उन्हें लद्दाख की नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
