चक्रवात का अनुमान, उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज...इन राज्यों में तेज आंधी और बारिश के आसार

punjabkesari.in Thursday, May 05, 2022 - 09:49 AM (IST)

नेशनल डेस्क: गर्मी की मार झेल रहे उत्तर भारत के लोगों को बुधवार को हल्की बारिश के बाद थोड़ी राहत मिली। बारिश के बाद जहां तापमान में गिरावट आई वहीं शाम में मौसम में हल्की ठंडक रही। वहीं मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 6 मई को दक्षिण अंडमान सागर में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इसके बाद यह अधिक सक्रिय होगा और गहरे दबाव में तब्दील होकर चक्रवात का रूप ले सकता है।

 

इन राज्यों में आज फिर बारिश के आसार
बिहार में आज झमाझम बारिश हो रही है। वहीं उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल,  झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, उत्तर पूर्व के कई राज्यों में बारिश के आसार हैं।

 

चक्रवात को दिया गया 'असानी' नाम
IMD ने 6 मई को चक्रवात आने का अनुमान जारी किया है। इस चक्रवात को असानी नाम दिया गया है। चक्रवात को यह नाम श्रीलंका ने दिया है। अगर यह चक्रवात आकार लेने में सफल होता है तो लगातार यह तीसरा साल होगा, जब भारत के समुद्री इलाकों में तूफान आएगा। इससे पहले 2020 में अम्फान तूफान ने पश्चिम बंगाल और फिर 2021 में यास तूफान ने ओडिशा को प्रभावित किया था। इस बार असानी तूफान भी ओडिशा के स्थल भाग से ही टकरा सकता है।

 

ये राज्य हो सकते हैं प्रभावित
पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, उत्तर पूर्व के राज्यों में इस चक्रवात का असर देखने को मिल सकता है। यहां तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। 6 मई को चक्रवात का असर दिल्ली, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी देखा जा सकता है। यहां भी तेज हवाएं चल सकती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Related News