1 मई से पूरे देश में बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने किया अलर्ट, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल
punjabkesari.in Wednesday, Apr 30, 2025 - 07:29 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देशभर के कई राज्य इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने 1 मई 2025 के लिए नया मौसम अपडेट जारी किया है। कई हिस्सों में बारिश, आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जबकि कुछ राज्यों में गर्मी और लू का असर बना रहेगा।
दिल्ली-NCR: दिल्ली में कल से मौसम बदलेगा। धूल भरी आंधी, गरज-चमक, और हल्की बारिश हो सकती है।
तापमान: 40-42°C
AQI: 150-200 (मध्यम)
पंजाब और हरियाणा: इन राज्यों में तेज हवा, बिजली गिरने, और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
तापमान: 38-40°C (दिन), 24-26°C (रात)
हवाएं: 40-50 किमी/घंटा
राजस्थान: उत्तर और पश्चिमी हिस्सों में आंधी और बारिश, जबकि पूर्वी राजस्थान में तेज लू का असर रहेगा।
तापमान: 42-44°C
हवाएं: 30-40 किमी/घंटा
उत्तर प्रदेश: लखनऊ, कानपुर, आगरा सहित कई इलाकों में बारिश और आंधी संभव है।
तापमान: 38-40°C (दिन), 24-26°C (रात)
पहाड़ी राज्य:जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
तापमान: 20-22°C (दिन), 8-10°C (रात)
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़: इन राज्यों में प्री-मानसून की शुरुआत हो सकती है।
हवाएं: 30-50 किमी/घंटा
तापमान: 40-42°C (MP), 38-40°C (छत्तीसगढ़)
बिहार और झारखंड: बारिश और तूफान की संभावना है।
बिहार: तेज हवा (50-60 किमी/घंटा), 36-38°C
झारखंड: हल्की बारिश, 35-37°C
असम और मेघालय: यहां भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट है।
हवाएं: 50-60 किमी/घंटा
तापमान: 30-32°C (दिन), 20-22°C (रात)
गुजरात और महाराष्ट्र: गुजरात में कई इलाकों में भीषण गर्मी और लू, उत्तरी हिस्सों में हल्की बारिश
महाराष्ट्र (विदर्भ) में बारिश की संभावना
मुंबई: 33-35°C (दिन), 26-28°C (रात)