भारत की और बढ़ रहा है खतरनाक तूफान, 14 जिलों में अलर्ट जारी

punjabkesari.in Tuesday, Oct 25, 2016 - 06:52 PM (IST)

भुवनेश्वर: चक्रवात क्यांत के मद्देनजर आेडि़शा सरकार ने 14 जिलों में जिलाधिकारियों को आज अलर्ट पर रहने को कहा वहीं मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में इस चक्रवात के आंध्र प्रदेश तट की आेर बढऩे की बात कही है।  मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए तैयारियों की समीक्षा की और तटीय, उत्तरी और दक्षिणी जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए। 

सीएम साहू भी हुए बैठक में शामिल
मौसम विभाग के निदेशक एस सी साहू मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। उन्होंने कहा, ‘‘चक्रवात क्यांत के उत्तरी आंध्र प्रदेश की आेर बढऩे के आसार हैं। हालांकि चक्रवात के असर के कारण तटीय क्षेत्र और आसपास के जिलों में 27 और 28 अक्तूबर को बारिश हो सकती है।’’  बंगाल की खाड़ी में बना गहरे दबाव का क्षेत्र पश्चिम..उत्तर पश्चिम क्षेत्र की आेर बढ़ गया और चक्रवाती तूफान में बदल गया जिसे क्यांत नाम दिया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन के अनुसार यह अभी गोपालपुर से पूर्व...दक्षिण पूर्व में 710 किलोमीटर दूर सक्रिय है। 

मछुआरों को समुद्र में नहीं के लिए किया गया मना
विशेष राहत आयुक्त पी के महापात्रा ने कहा कि मछुआरों को समुद्र मंे नहीं जाने को कहा गया है। गहरे सागर में पहले से ही मौजूद मछुआरों को तुरंत लौटने को कहा गया है।उन्होंने कहा कि जिलाधिकारियों को किसी आकस्मिक स्थिति को देखते हुए सभी आवश्यक वस्तुओं के साथ तैयार रहने को कहा गया है। अधिकारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है और सरकारी कर्मचारियों को 29 और 30 अक्तूबर को क्षेत्र में रहने को कहा गया है ताकि स्थिति पर नजर रखी जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News