लड़ाई के दौरान किशोर ने पुलिसकर्मी को मारा धक्का, हो गई मौत

punjabkesari.in Saturday, Jun 15, 2019 - 04:05 PM (IST)

उधमपुर : जगानू में एक किशोर द्वारा गैर इरादतन तरीके से एक पुलिस कांस्टेबल की हत्या कर दी गई। किशोर ने विवाद के दौरान कांस्टेबल को धक्का मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई। यह मामला उधमपुर पुलिस स्टेशन के तहत आता है। मृतक की पहचान कांस्टेबल वीर सिंहं पुत्र रतन सिंह निवासी पतियाली, रामनगर के तौर पर हुई है। मौजूदा समय में उसकी डयूटी ककरयाल कटरा में थी।


जानकारी के अनुसार कुलदीप कुमार (17 वर्ष) उर्फ दीपू पुत्र दर्शन कुमार निवासी बरमीन रामनगर के साथ कांस्टेबल की बहस हो गई थी। दीपू एक लडक़ी को घूमा रहा था और उसी पर विवाद हो गया और बात बढ़ गई । कांस्टेबल एक पुलिया के ऊपर खड़ा था और लडक़े ने उसे जैसे ही धक्का दिया तो कांस्टेबल पुलिस से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News