Congress President: मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने, मिले 7897 वोट

punjabkesari.in Wednesday, Oct 19, 2022 - 02:27 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस को बुधवार को उसका नया अध्यक्ष मिल गया। मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष बन गए हैं। खड़गे को 7897 वोट मिले। वहीं शशि थरूर को 1072 वोट मिले, जबकि 416 वोट रद्द हो गए। कुल 9385 नेताओं ने 17 अक्तूबर को वोट डाला था।

PunjabKesari

 पार्टी मुख्यालय में मतगणना बुधवार सुबह 10 बजे के बाद आरंभ हुई। इस मौके पर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर के प्रस्तावक सांसद कार्ति चिदंबरम और कुछ अन्य चुनावी एजेंट मौजूद रहे। दूसरे उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे की तरफ से सांसद सैयद नासिर हुसैन और कुछ अन्य नेता मौजूद थे।

PunjabKesari

शशि थरूर ने उठाए सवाल

चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने वाला पत्र लीक होने को शशि थरूर ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सीईए को लिखा एक आंतरिक पत्र मीडिया में लीक कर दिया गया। मुझे उम्मीद है कि सलमान सोज के स्पष्टीकरण से अनावश्यक विवाद खत्म हो जाएगा। यह चुनाव कांग्रेस को मजबूत करने के लिए है न कि बांटने के लिए, चलो आगे बढ़ते हैं।

PunjabKesari

गैर-गांधी होगा कांग्रेस अध्यक्ष

कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक, अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं। सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं समेत करीब 9500 डेलीगेट (निर्वाचक मंडल के सदस्यों) ने पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News