राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, कहा- देश में हिंसा और नफरत का माहौल

punjabkesari.in Tuesday, Jan 17, 2023 - 02:08 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने होशियारपुर में प्रेस कॉन्फ्रेस को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि देश में हिंसा और नफरत का माहौल है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश में अमीर और अमीर, जबकि गरीब और गरीब होता जा रहा है। 

इससे पहले होशियारपुर में ‘भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान मंगलवार को एक व्यक्ति राहुल गांधी की ओर दौड़कर आया और उन्हें गले लगाने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस नेता के साथ चल रहे अन्य नेताओं ने उसे वहां से हटा दिया। बहरहाल, पुलिस ने कहा कि यह सुरक्षा का उल्लंघन नहीं है। इस घटना के वीडियो में जैकेट पहने व्यक्ति को राहुल गांधी की ओर दौड़ते और उन्हें गले लगाने की कोशिश करते देखा जा सकता है। 

व्यक्ति ने गांधी को जैसे ही गले लगाने की कोशिश की, तभी उनके साथ चल रहे कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने उसे रोककर पीछे धकेल दिया। कांग्रेस ने पिछले महीने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि राष्ट्रीय राजधानी में यात्रा के दौरान ‘‘सुरक्षा का उल्लंघन'' किया गया। उसने यात्रा में भाग ले रहे गांधी और अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाने की मांग की थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Related News