किसान के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भर रही है BJP सरकार: प्रियंका गांधी

punjabkesari.in Saturday, Oct 26, 2019 - 11:42 AM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों के बकाए को लेकर शनिवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह सरकार किसानों के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भर रही है। 

PunjabKesari


उन्होंने ट्वीट कर दावा किया, संसद से इंडिया गेट तक दिल्ली के सबसे मशहूर, खूबसूरत, ऐतिहासिक स्थान को सुंदर बनाने का एक गुजराती कंपनी को ठेका दिया गया और सरकार का अनुमानित खर्चा 12,450 करोड़ रुपए है। प्रियंका ने कहा, उप्र के गन्ना किसानों का बकाया 7,000 करोड़ रुपए है। भाजपा सरकार होश खो रही है।

PunjabKesari
 

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया, किसान के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भर रही है। जिस दिन देश का किसान जागेगा, उस दिन से सावधान....वह दिन आएगा।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News