चिदंबरम का सुझाव, भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस करे राज्य स्तरीय गठबंधन

punjabkesari.in Thursday, Nov 08, 2018 - 04:56 PM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने आज कहा कि कांग्रेस को राज्यों में गठबंधन करना चाहिए। इससे पार्टी को फायदा हुआ है और यह भाजपा को हराने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है। भाजपा पर हमला बोलते हुए चिदंबरम ने कहा कि मोदी सरकार लोकसभा चुनावों से पहले आरबीआई पर कब्जे की कोशिश कर रही है। ऐसा करना विनाशकारी होगा। चिदंबरम ने कहा कि महागठबंधन की जगह अगर राज्यों में गठबंधन किया जाए तो यह कांग्रेस के पक्ष में होगा और इससे भाजपा को शिकस्त भी दी जा सकती है। बता दें कि हाल ही में कर्नाटक उपचुनाव में कांग्रेस जेडीएस गठबंधन ने चार सीटों पर अपना कब्जा किया और भारत के हिस्से बस एक ही सीट आई।

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए यह एक बड़ा झटका ही है। कांग्रेस अन्य दलों के साथ गठबंधन पर विचार कर रही है और इसके लिए कई दल मान भी गए हैं। हाल ही में चंद्रबाबू नायडू ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात भी की थी और गठबंधन पर चर्चा की गई थी। कांग्रेस पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी पार्टी के प्रदर्शन को देखना चाहती है। अगर कांग्रेस मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अपना कब्जा कर लेती है तो गठबंधन को और बल मिलेगा और मोदी सरकार के लिए विपक्षी दलों का गठबंधन खतरे की घंटी साबित हो सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News