उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने उत्तराखंड में जारी किया 'येलो अलर्ट'

punjabkesari.in Wednesday, Dec 26, 2018 - 06:22 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। वहीं मौसम विभाग ने उत्तराखंड में शीतलहर को लेकर दो दिन तक येलो अलर्ट जारी कर दिया है। 
PunjabKesari

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश में शीतलहर चलने के आसार है। क्रिसमस पर भी शीतलहर से कोई राहत नहीं मिली और घने कोहरे से दिल्ली हवाई अड्डे पर विमानों का संचालन आंशिक रूप से बाधित हुआ। मैदानी इलाकों में अमृसर सबसे ठंडा रहा है जहां न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर में सबसे ठंडा शहर रहा।

PunjabKesari
वहीं हरियाणा में नारनौल 2.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम से आ रही ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में कुछ और गिरावट आने का अनुमान है। 
PunjabKesari

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह ठंड के साथ कोहरा छाए रहने के कारण दृश्यता 50 मीटर तक पहुंच गई, जिससे उड़ानों का शेड्यूल प्रभावित हुआ और कुछ रेलगाड़ियों को रद्द करना पड़ा। दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता लगातार चौथे दिन 'गंभीर' बनी रही, क्योंकि उच्च आद्र्रता, कम हवा की गति और पारे में गिरावट ने कण तत्वों के फैलाव को रोक दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News