Heavy Rain Alert: अगले 4 दिनों तक...इन राज्यों में ठंडी हवाओं और भारी बारिश की संभावना, IMD का हाई अलर्ट
punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2026 - 04:28 PM (IST)
नेशनल डेस्क: देश के कई हिस्सों में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई राज्यों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस साल गर्मी का मौसम सामान्य से ज्यादा तीखा हो सकता है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन के अनुसार सक्रिय होने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मार्च से मई के बीच तेज लू और गर्म हवाएं चल सकती हैं, जिससे कई पुराने रिकॉर्ड भी टूट सकते हैं।
आज और कल के मौसम का हाल
गुरुवार 5 मार्च को देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहा और तेज धूप देखने को मिली। सुबह के समय Delhi में हल्की ठंडी हवाएं चलीं, लेकिन धूप निकलने के बाद तापमान बढ़ने से गर्मी महसूस होने लगी। भारतीय मौसम विभाग India Meteorological Department ने आने वाले दिनों के मौसम को लेकर ताजा जानकारी जारी की है। विभाग के अनुसार 6 मार्च को Gujarat और Andhra Pradesh के कुछ हिस्सों में तेज गर्मी पड़ सकती है। इन राज्यों के तटीय इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है। बाकी राज्यों में भी मौसम साफ रहेगा, लेकिन दिन के समय गर्मी का असर बढ़ सकता है।
Daily Weather Briefing (04.03.2026)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) March 4, 2026
Maximum temperatures are likely to continue to be above normal by 4-6°C over many parts of Northwest India and by 2-4°C over Central India during most days of the week.
YouTube : https://t.co/gMqBJREgKc
Facebook : https://t.co/jKPCrjaNdl… pic.twitter.com/U8pZrPcCqj
पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 4 मार्च की रात एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था, जिसके कारण कई क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चलीं। अब एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 6 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है। इसके असर से Delhi में 9 और 10 मार्च को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। इससे कुछ समय के लिए तापमान में हल्की कमी भी महसूस हो सकती है।
— RWFC New Delhi (@RWFC_ND) March 4, 2026
पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार
मौसम विभाग का कहना है कि 7 से 10 मार्च के बीच पहाड़ी राज्यों में मौसम बदल सकता है। इस दौरान Jammu and Kashmir, Ladakh, Himachal Pradesh और Uttarakhand के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है। वहीं इन राज्यों के कुछ मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाली इस बारिश और बर्फबारी का असर आसपास के मैदानी इलाकों के मौसम पर भी पड़ सकता है। हालांकि इसके बावजूद देश के अधिकतर हिस्सों में आने वाले दिनों में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ता रहेगा।
