ठंड से कंपकंपा रही है वादिये जन्नत, लेह में भी शीत लहर का प्रकोप

punjabkesari.in Saturday, Dec 22, 2018 - 04:45 PM (IST)

श्रीनगर :  कश्मीर में शीत लहर का प्रकोप जारी है और कल रात लद्दाख क्षेत्र में लेह सहित अधिकांश स्थानों पर तापमान में गिरावट दर्ज की गयी । प्रदेश के लद्दाख क्षेत्र का लेह सबसे अधिक सर्द रहा । मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कल रात लेह का न्यूनतम तापमान शून्य से 15.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में कल रात न्यूनतम तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। 

   
अधिकारियों ने बताया कि कल रात घाटी के प्रवेशद्वार शहर काजीकुंड का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस नीचे जबकि नजदीकी कोकेरनाग शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तर कश्मीर में स्थित कुपवाड़ा का कल रात न्यूनतम तापमान शून्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।    
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि बुधवार तक मौसम शुष्क रहेगा ।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News