रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे लेह- लद्दाख, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2024 - 11:43 AM (IST)
नेशनल डेस्क: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सियाचिन के दौरे पर हैं। वे लद्दाख के लेह में थोइस हवाई अड्डे पर पहुंच चुके हैं। इससे पहले इस साल होली पर उनका लद्दाख जाने का कार्यक्रम खराब मौसम के चलते स्थगित हो गया था।
<
#WATCH लद्दाख: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सियाचिन बेस कैंप में युद्ध स्मारक पर बहादुरों को पुष्पांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/kKk9Uy0qrD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2024
>
एक्स पर शेयर की जानकारी-
आज सुबह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सियाचिन के लिए विमान से रवाना हुए। उन्होंवने इसकी जानकारी एक्स पर दी। उन्होने लिखा कि वहां तैनात हमारे साहसी सशस्त्र बल कर्मियों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं। बता दें कि पिछले हफ्ते भारतीय सेना ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सियाचिन ग्लेशियर पर अपनी मौजूदगी के 40 साल पूरे किए।