लेह- लद्दाख : सेना ने 17,688 फुट ऊंचाई पर फँसे 80 लोगों को की बचाई जान, आधी रात चलाया सर्च ऑपरेशन

punjabkesari.in Monday, Apr 08, 2024 - 01:14 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सेना ने बीत दिन यानि की रविवार को केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के लेह और श्योक घाटी के बीच 17,688 फुट ऊंचे चांग ला दर्रे में बर्फबारी के बीच फंसे 80 लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बचाए गए इन लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सेना ने यह जानकारी रविवार को साझा की है। जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय फौज ने लेह स्थित फायर एंड फयूरी कोर ने कहा कि आधी रात को चलाए गए इस बचाव मुहिम को त्रिशूल डिवीजन के सैनिकों ने चलाया।

PunjabKesari

दो घंटे तक चले इस अभियान में सभी सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'X' पर लिखा कि- "त्रिशूल डिवीजन के सैनिकों ने चांग ला की बर्फीली ऊंचाइयों पर यातायात अवरोध को दूर करने के लिए एक आपातकालीन स्थिति पर तुरंत प्रतिक्रिया दी, रात में दो घंटे तक लगातार काम किया और बर्फबारी के बीच फंसी महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 80 लोगों को राहत पहुंचाई।"

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Recommended News

Related News