CM ने बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा द्वारा लिखित पुस्तक का किया विमोचन

punjabkesari.in Sunday, Jan 07, 2018 - 06:09 PM (IST)

गया(अजीत): बिहार के मुख्यमंत्री रविवार को बोधगया पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के उपदेश कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दलाई लामा द्वारा भगवान बुद्ध के उपदेशों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा से भी मुलाकात की।
PunjabKesari
इस उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दलाई लामा द्वारा लिखित इस पुस्तक का कई भाषाओं में अनुवाद किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग इस पुस्तक का लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक से विश्व कल्याण और विश्व शांति के संदेश का पूरी दुनिया मे प्रसार होगा।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक पांच भागों में प्रकाशित की जाएगी जिसके पहले भाग का विमोचन किया गया है। उन्होंने कहा कि बिहार में इंसानों के साथ-साथ जीव जंतुओं का भी ख्याल रखा जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News