पीएम मोदी के सत्ता संभालने के बाद हुआ बौद्ध धर्म का पुनरुद्धार : श्रीलंकाई-तिब्बती बौद्ध ब्रदरहुड के अध्यक्ष

punjabkesari.in Saturday, Apr 27, 2024 - 04:45 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क. श्रीलंकाई तिब्बती बौद्ध ब्रदरहुड के अध्यक्ष डॉ डेमेंडा पोरेज ने पीएम मोदी को महान नेता बताया। उनका कहना है कि बौद्ध धर्म का पुनरुद्धार उनके भारत के प्रधान मंत्री नियुक्त होने के बाद हुआ। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के साल 2017 की श्रीलंका यात्रा को भी याद किया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने वेसाक दिवस समारोह में भाग लिया था।

PunjabKesari
डेमेंडा पोरेज ने आगे कहा कि भारत के पीएम के रूप में उनकी नियुक्ति के बाद से ही हम देख सकते हैं कि बौद्ध धर्म में पुनरुत्थान हुआ है। भारत सरकार ने बौद्ध गतिविधियों में सुधार के लिए श्रीलंका को 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर का दान दिया। दुनिया में किसी ने भी ऐसा सराहनीय कार्य नहीं किया है।

इसके अलावा उन्होंने कहा- पीएम मोदी एक महान नेता हैं। उनकी नियुक्ति के बाद हम बौद्ध धर्म में पुनरुत्थान देख सकते हैं। हमने बुद्ध के अवशेषों को थाईलैंड की यात्रा करते हुए देखा। इससे पहले भारत से पवित्र बुद्ध के अवशेषों ने मंगोलिया और श्रीलंका की भी यात्रा की थी। पीएम मोदी 2017 में श्रीलंका आए थे, उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत धम्मपद के श्लोक के साथ बौद्ध मंत्रोच्चार से की थी। हमने उन्हें दुनिया भर में बौद्ध समुदायों को बोलते और संबोधित करते देखा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Recommended News

Related News