Weather Update 8 February 2026: दिल्ली-NCR में हवा और धूप, पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ी, IMD ने जारी किया अलर्ट

punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 07:57 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देशभर में फरवरी के दूसरे हफ्ते के साथ मौसम का रुख धीरे-धीरे बदलता नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक फिलहाल सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा है, जिस कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क और स्थिर बना हुआ है। हालांकि, 9 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है, जिससे बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सुबह और शाम की ठंड अभी बनी रहेगी। तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव स्वास्थ्य के लिए परेशानी बढ़ा सकता है, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है।

दिल्ली-NCR का मौसम (8 फरवरी)

राजधानी और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन हवाएं असर दिखाएंगी।

  • अधिकतम तापमान: 22 से 24 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 9 से 11 डिग्री सेल्सियस
  • मौसम का हाल: सुबह हल्की धुंध, दिन में आंशिक बादल और 15–25 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं
  • अन्य अपडेट: AQI अभी भी संवेदनशील श्रेणी में, शाम के समय ठंड बढ़ सकती है।

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

प्रदेश के सभी जिलों में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

  • स्थिति: ग्रीन जोन
  • तापमान: दिन के तापमान में 2–3 डिग्री की बढ़ोतरी संभव
  • चेतावनी: पश्चिमी हिस्सों में सुबह हल्की धुंध देखी जा सकती है

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

राज्य में दिन के समय धूप रहेगी, लेकिन ठंडी हवाएं असर दिखाएंगी। दिन में हल्की गर्माहट और रात को ठंड ज्यादा महसूस होगी। तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर, लेकिन गलन बनी रहेगी।

राजस्थान का मौसम अपडेट

राजस्थान में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले 3–4 दिन बारिश की संभावना नहीं है। तापमान: दिन में हल्की गर्मी, रात में ठंड रहेगी। 9 फरवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ से कुछ शहरों में तापमान गिर सकता है।

 कश्मीर में बढ़ती ठंड

कश्मीर घाटी में ठंड एक बार फिर तेज हो गई है। न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंच चुका है। 9 फरवरी से बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम में बार-बार बदलाव से सर्दी-खांसी, वायरल और जोड़ों के दर्द की शिकायत बढ़ सकती है। विशेषज्ञों की सलाह है कि गर्म कपड़े पहनें,ठंडी चीजों से परहेज करें और पानी और पौष्टिक आहार लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News