IMD Rain Alert: दिल्ली-NCR में होगा बारिश और आंधी का डबल अटैक, IMD ने 10 राज्यों के लिए जारी किया ये अलर्ट

punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 04:45 PM (IST)

IMD Rain Alert: देश के कुछ भागों हल्की गर्मी ने एंट्री कर ली है। फरवरी के महीने में ही लोगों को गर्मी का एहसास शुरु हो गया है। इसी बीच IMD ने मौसम को लेकर बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से पंजाब, हरियाणा और राजस्थान सहित 10 राज्यों में मौसम बदलने वाला है।

PunjabKesari

मैदानी इलाकों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी

IMD के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश) में भारी बर्फबारी और बारिश का अनुमान है। मैदानी राज्यों में बारिश का यह दौर धूल भरी हवाओं के साथ आएगा। दक्षिण भारत के केरल और तमिलनाडु में भी आने वाले दिनों में बादल बरस सकते हैं।

PunjabKesari

17 और 18 फरवरी को ऐसा रहेगा मौसम

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में मौसम का मिजाज कुछ इस तरह रहेगा:

  • 17 फरवरी: सुबह के समय धुंध छाई रहेगी। दोपहर के बाद बादल छाने लगेंगे। अधिकतम तापमान 29°C से 31°C के बीच रह सकता है, जो सामान्य से काफी अधिक है।
  • 18 फरवरी: दिनभर बादलों का डेरा रहेगा। दोपहर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने की भी आशंका है।

तापमान में आया भारी उछाल

हैरानी की बात यह है कि फरवरी में ही पारा सामान्य से 3°C से 5°C तक ऊपर चल रहा है। बारिश के बावजूद अधिकतम तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट की उम्मीद नहीं है, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि इस साल गर्मी समय से पहले अपना प्रचंड रूप दिखा सकती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News