25 दिसंबर को होगा छत्तीसगढ़ कैबिनेट विस्तार, 10 विधायक लेंगे मंत्रिपद की शपथ

punjabkesari.in Sunday, Dec 23, 2018 - 09:51 PM (IST)

रायपुरः छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 दिसम्बर को अपनी कैबिनेट का विस्तार करेंगे और उस दिन दस विधायकों के मंत्री के तौर पर शपथ लेने की संभावना है। बघेल के 17 दिसम्बर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ टी एस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू ने मंत्री पद की शपथ ली थी।
PunjabKesari पार्टी के एक नेता ने रविवार को बताया कि बघेल ने अपनी पार्टी के राज्य के नेताओं के साथ दिल्ली में कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी से मुलाकात की और मंत्रियों के नाम को अंतिम रूप दिया। उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी ने कैबिनेट में सभी समुदायों के नेताओं को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है। लगभग सभी वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है। कैबिनेट को अंतिम रूप देने में 11 लोकसभा क्षेत्रों के अलावा 2019 के चुनावों को भी ध्यान में रखा गया है।’’
PunjabKesariछत्तीसगढ़ कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित अधिक से अधिक 13 मंत्री हो सकते हैं। राज्य में विधानसभा की 90 सीटें हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल नये मंत्रियों को क्रिसमस के दिन 25 दिसम्बर को राजभवन में पद की शपथ दिलाएंगी। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों के विभाग तय किए जाएंगे। राज्यपाल भवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि मंगलवार को सुबह 11 बजे समारोह होगा।
PunjabKesari         


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News