देश-दुनिया के जाने-माने शेफ संजीव कपूर का YouTube चैनल हैक, हैकर ने डाला Bitcoin का Video
punjabkesari.in Wednesday, Dec 22, 2021 - 02:02 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश-दुनिया के जाने-माने शेफ संजीव कपूर का YouTube चैनल हैक हो गया। ट्विटर पर संजीव कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरा चैनल Sanjeev Kapoor Khazana हैक हो गया है। संजीव कपूर के इस YouTube चैनल पर 6.82 मिलियन (68 लाख) सब्सक्राइबर्स हैं, फिलहाल टेक्निकल टीम इसे रीकवर करने का काम कर रही है। शेफ संजीव कपूर ने अपने YouTube चैनल डिशिज के नए-नए वीडियो अपलोड करते रहते हैं। उन्होंने अपने चैनल Sanjeev Kapoor Khazana की शुरुआत 2009 में की थी।
हैकर ने संजीव कपूर के YouTube चैनल का नाम बदलकर Microstrategy Bitcoin कर दिया है, इसके अलावा तीन लाइव स्ट्रीमिंग वीडियो अपलोड किए गए हैं, जो Bitcoin से जुड़े हुए हैं। संजीव कपूर ने इसको लेकर ट्वीट किया कि हमारे यूट्यूब चैनल Sanjeev Kapoor Khazana को हाईजैक कर लिया गया है, YouTube इसका समाधान कर रहा है।
आपको हुई असुविधा के लिए खेद, आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। बता दें कि कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर हैंडल भी हैक कर लिया गया था। पीएम मोदी के ट्विटर हैंडल को हैक कर एक ट्वीट किया गया जिसमें दावा किया गया, 'भारत ने आधिकारिक रूप से बिटकॉइन को कानूनी मान्यता दे दी है और सरकार भी 500 BTC खरीदकर लोगों को बांट रही है।