हो जाएं सावधान! YouTube पर अश्लील थंबनेल लगाने पर हो सकती है ये बड़ी कार्रवाई

punjabkesari.in Friday, May 02, 2025 - 08:00 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अगर आप अपने YouTube वीडियो पर ऐसी तस्वीरें लगाते हैं जो देखने में गंदी लगती हैं या जिनमें गलत चीजें दिखाई जाती हैं, तो यह YouTube के नियमों के खिलाफ है। ऐसा करने पर YouTube आपकी उस तस्वीर को हटा सकता है। अगर आप बार-बार ऐसा करते हैं, तो आपके चैनल पर खतरा आ सकता है और तीन बार गलती करने पर आपका चैनल हमेशा के लिए बंद भी हो सकता है।

पहली बार गलती करने पर आपको एक चेतावनी मिलेगी और उसे हटाने के लिए आपको YouTube की एक ट्रेनिंग पूरी करनी होगी। अगर आपकी तस्वीर में बहुत ही गंदी चीजें जैसे कि नग्नता या गलत काम दिखाए गए हैं, तो आपका चैनल तुरंत बंद कर दिया जाएगा। इसके अलावा, आपको कुछ समय के लिए वीडियो डालने या लाइव आने से भी रोका जा सकता है।

जानें YouTube के नियम

  • गंदी फिल्में या गलत काम दिखाए गए हों।
  • शरीर के प्राइवेट हिस्से दिख रहे हों।
  • सेक्स के खिलौने दिखाए गए हों।
  • किसी को बिना उसकी मर्जी के गलत तरीके से दिखाया गया हो।
  • गंदे या कामुक शब्द लिखे हों।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News