बुराड़ी सुसाइड मामला: नवंबर में होनी थी शादी लेकिन उससे पहले उठ गई अर्थी

punjabkesari.in Monday, Jul 02, 2018 - 05:25 AM (IST)

नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में रविवार को रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत मिले एक ही परिवार के 11 सदस्यों में से एक 33 वर्षीय प्रियंका की हाल में मंगनी हुई थी और उसकी नवंबर में शादी होने वाली थी। भाटिया परिवार के 11 सदस्यों के शव मिलने के बाद इलाके के लोग स्तब्ध हैं। शव खोजने वाले शुरुआती लोगों में शामिल एक व्यक्ति के बेटे अमरिक सिंह ने कहा कि परिवार प्रियंका की शादी की तैयारी कर रहा था और वे बहुत खुश नजर आ रहे थे। 
PunjabKesari
उन्होंने कहा , ‘‘ इस पर भरोसा करना मुश्किल है कि ऐसा कुछ हो गया। हम 17 जून को प्रियंका की सगाई में शामिल हुए थे। शादी संभवत: नवंबर में होनी थी। घर में पुनरोद्धार का काम हो रहा था। ’’ प्रियंका के रिश्ते के भाई केतन नागपाल ने बताया कि प्रियंका शनिवार रात अपनी शादी की तैयारियों के बारे में चर्चा कर रही थी। प्रियंका नोएडा की एक आईटी फर्म में नौकरी करती थी। घर में छानबीन के दौरान , पुलिस को हाथ से लिखा नोट मिला है जिसमें ‘‘ परिवार द्वारा किसी धार्मिक परंपरा का पालन करने ’’ का संकेत मिलता है।       


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News