''गुजरात में का बा? गाने से भोजपुरी सिंगर ने मोरबी पुल हादसे को लेकर भाजपा सरकार पर कसा तंज
punjabkesari.in Monday, Nov 07, 2022 - 03:16 PM (IST)

नेशनल डेस्क: गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे को लेकर जहां विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमला कर रहा है। वहीं इस बीच 'बिहार में का बा?' के गाने से मशहूर हुई सिंगर नेहा राठौर ने अपने भोजपुरी गीत 'गुजरात में का बा? के जरिये मोरबी दुर्घटना पर कई गंभीर सवाल उठाए।
भोजपुरी स्टार नेहा सिंह राठौर का गीत 'गुजरात में का बा? इन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गीत में नेहा सिंह राठौर ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि, गुजरात में का बा? अरे गुजरात में का बा?, अस्पताल में साफ-सफाई जारी बा, साहेब आने वाले हैं, बस ओही क त्यारी बा। नया-नया स्ट्रेचर बेडशीट, नया-नया कर्मचारी बा, साहेब के स्वागत में लागल मंत्री अ अधिकारी बा। घड़ी बनावे वाला कंपनी पुल क ठेकेदार बा, चौकीदार के राज में देख बढ़ल भ्रष्टाचार बा। अरे इ गुजरात मॉडल त रंगा सियार बा, गुजरात में का बा? जैसे शब्दों से केंद्र सरकार पर निशाना साथा
गुजरात में का बा?
— Neha Singh Rathore (@nehafolksinger) November 4, 2022
Youtube link: https://t.co/kNauDp0PqK#NehaSinghRathore #MorbiBridgeCollapse #Gujrat #election #bhojpuri #broken #Machchhuriver #MorbiBridge #MorbiScam #MorbiBridgeTragedy #Morbi pic.twitter.com/HGDQDyQx9D
गायिका नेहा राठौर ने इस गीत को अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। जिसके बाद प्रियंका राठौर ने ट्विटर पर गुजरात सरकार पर हमला बोलते हुए लिखा कि लोग मरत बा डूब-डूब के, साहेब के सभवा जारी बा, गलती सब मरने वालों की, प्रोपेगंडा भारी बा, का बा?
बता देंकि 30 अक्टूबर को गुजरात के मोरबी जिले में स्थित मच्छु नदी पर बना 143 साल पुराना सस्पेंशन ब्रिज अचानक टूटकर नदी में गिर गया जिसमें 130 से ज्यादा लोग मारे गए। इसके बाद मोरबी पुलिस ने पुल हादसे के लिए जिम्मेदार अब कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।