भारत बनेगा वैश्विक कूटनीति का केंद्रः दिल्ली में BRICS मंत्रियों का लगेगा बड़ा जमावड़ा, मोदी-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2026 - 06:59 PM (IST)

International Desk: भारत 14 और 15 मई को ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बड़ी बैठक की मेजबानी करेगा।। यह बैठक नई दिल्ली में होगी और इसकी अध्यक्षता विदेश मंत्री एस जयशंकर (S. Jaishankar) करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (Randhir Jaiswal) ने बताया कि ब्रिक्स देशों और सहयोगी देशों के प्रतिनिधि इस बैठक में हिस्सा लेंगे। सभी प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi )से भी मुलाकात करेंगे।

 

भारत इस वर्ष ब्रिक्स समूह की अध्यक्षता कर रहा है। इस बार भारत ने “मजबूती, नवाचार, सहयोग और टिकाऊ विकास” को मुख्य विषय बनाया है। इसका उद्देश्य देशों के बीच बेहतर तालमेल और साझेदारी को बढ़ाना है। बैठक में दुनिया और क्षेत्र से जुड़े बड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में सुधार और बहुपक्षीय व्यवस्था को मजबूत बनाने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

 

यह आयोजन भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में होगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार कई देशों के मंत्री दिल्ली पहुंचना शुरू हो चुके हैं।  रूस ने पुष्टि की है कि विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergey Lavrov) इस बैठक में भाग लेने भारत आएंगे। ब्रिक्स समूह में अब Brazil, Russia, India, China और South Africa के साथ-साथ Iran, Saudi Arabia और United Arab Emirates जैसे नए सदस्य भी शामिल हैं। यह बैठक भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि इससे वैश्विक स्तर पर उसकी भूमिका और प्रभाव मजबूत होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News