Alert! पैरों में झुनझुनी और सुन्नपन को न करें इग्नोर! हो सकती इस बीमारी का संकेत, जानें क्यों है ये खतरनाक?
punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 03:38 PM (IST)
Diabetic Neuropathy Symptoms : क्या आपको भी चलते वक्त ऐसा महसूस होता है जैसे आप रूई पर चल रहे हों? या फिर रात में अचानक पैरों में तेज चुभन और जलन होने लगती है? अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो इन लक्षणों को 'थकान' समझकर नजरअंदाज करना आपकी सबसे बड़ी भूल हो सकती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह 'डायबिटिक न्यूरोपैथी' का शुरुआती संकेत है जो आगे चलकर आपको अपंग तक बना सकता है।
क्या है डायबिटिक न्यूरोपैथी और यह क्यों होती है?
जब शरीर में ब्लड शुगर का लेवल लंबे समय तक हाई रहता है तो यह नसों (Nerves) तक पोषण पहुंचाने वाली छोटी रक्त वाहिकाओं को डैमेज करने लगता है। धीरे-धीरे नसें संदेश भेजना बंद कर देती हैं जिससे हाथों और पैरों में झुनझुनी, सुन्नपन और जलन शुरू हो जाती है। अगर समय पर इलाज न मिले तो पैरों की संवेदना (Sensation) खत्म हो जाती है जिससे मामूली चोट भी गहरे घाव (Gangrene) का रूप ले लेती है।
विटामिन B12 की कमी: आग में घी का काम
डायबिटीज के मरीजों में इस समस्या को और गंभीर बनाता है विटामिन B12 का गिरता स्तर। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि जो मरीज शुगर कंट्रोल करने के लिए लंबे समय से 'मेटफॉर्मिन' (Metformin) दवा ले रहे हैं उनके शरीर में अक्सर विटामिन B12 की कमी हो जाती है। मजे की बात यह है कि विटामिन B12 की कमी और न्यूरोपैथी दोनों के लक्षण एक जैसे होते हैं। ऐसे में मरीज समझ ही नहीं पाता कि असली समस्या क्या है।
यह भी पढ़ें: सुहागरात पर कुछ ही घंटों बाद मच गई चीख-पुकार, दूल्हे ने दुल्हन को की छूने की कोशिश तो...
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
मशहूर डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ. वी. मोहन के अनुसार मरीजों को दर्द के असहनीय होने का इंतजार नहीं करना चाहिए। शुरुआती झुनझुनी महसूस होते ही डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। सबसे पहले शुगर लेवल को सख्त नियंत्रण में रखा जाता है। डॉक्टर अक्सर विटामिन B12 की जांच के बाद सप्लीमेंट्स या विटामिन B कॉम्प्लेक्स दवाएं देते हैं जो नसों को दोबारा मजबूत करने में मदद करती हैं।
बचाव के लिए 3 जरूरी टिप्स
हर 6 महीने में अपना विटामिन B12 लेवल और नसों की कार्यक्षमता (Nerve conduction test) चेक कराएं। रोजाना अपने पैरों को चेक करें कि कहीं कोई कट या छाला तो नहीं है क्योंकि सुन्नपन के कारण दर्द महसूस नहीं होता। अगर आप मेटफॉर्मिन ले रहे हैं तो अपने डॉक्टर से विटामिन सप्लीमेंट्स के बारे में चर्चा जरूर करें।
