BJP कार्यकर्ता ने सांसद निशिकांत दुबे के पैर धोकर पीया पानी, वीडियो वायरल

punjabkesari.in Monday, Sep 17, 2018 - 01:27 PM (IST)

नई दिल्ली: माता-पिता, गुरु और भगवान के चरण धोकर चरणामृत पीने की बातें तो आपने अक्सर बचपन में सुनी होगी लेकिन इनदिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता ने अपने इलाके झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे का पैर धोकर पानी पी लिया। मामला झारखंड के गोड्डा संसदीय क्षेत्र का है। स्थानीय सांसद डॉ. निशिकांत दुबे एक पुल के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। 

#WATCH BJP worker washes feet of BJP Godda MP Nishikant Dubey and drinks that water, at an event in Jharkhand's Godda (16.09.18) pic.twitter.com/J2YwazQDhg

— ANI (@ANI) September 17, 2018


हैरानी की बात तो ये है कि सांसद ने कार्यकर्ता को ना तो ऐसा करने से रोका, बल्कि उस तस्वीर को अपने फेसबुक पेज से शेयर कर दी। तस्वीर पोस्ट होते ही बीजेपी सांसद ट्रोल होने लगे। जिसके बाद उन्होंने इस मामलें में सफाई देते हुए कहा कि अगर कार्यकर्ता खुशी का इजहार पैर धोकर कर रहा है, तो क्या गजब हुआ? साथ ही उन्होंने कहा कि पैर धोना तो झारखंड में अतिथि के लिए होता ही रहा है। 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News