शिवराज के मंत्री बोले, मेरी भी समझ से परे GST, वीडियो वायरल
punjabkesari.in Friday, Nov 10, 2017 - 12:46 PM (IST)
भोपालः केंद्र सरकार ने जीएसटी को लागू करते समय इसकी काफी खूबियां गिनाई थीं। हालांकि सरकार अब इसमें बदलाव करने जा रही है। वहीं जीएसटी का पुरजोर समर्थन करने वाली भाजपा के ही कुछ नेताओं को इसकी समझ आभी तक नहीं आई है। भाजपा की तरफ से नोटबंदी/जीएसटी पर आयोजित एक गोष्ठी में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश ध्रुव भी शामिल हुए थे। उस दौरान उन्होंने जीएसटी को एक ऐसा बयान दे दिया जो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।
Even I can’t understand #GST , says Madhya Pradesh Minister Omprakash Dhruve ! @ChouhanShivraj @News18India @CNNnews18 @OfficeOfRG pic.twitter.com/1fatYMiHcl
— Manoj Sharma (@manojsharmabpl) November 10, 2017
वीडियो 8 नवंबर का बताया जा रहा है। शिवराज सरसकार के मंत्री ने जीएसटी पर कहा कि अगर आप सोचोगे कि हमारा तो हजार या 5 हजार रुपए गया लेकिन वो आएगा, इसका परिणाम बाद में दिखेगा। अभी थोड़ा कष्ट हो रहा है। उन्होंने कहा कि जीएसटी को मैं खुद नहीं समझ पा रहा हूं, तो मैं इस संबंध में नहीं बोलूंगा, जो विशेषज्ञ हैं वो बताएंगे। उन्होंने कहा कि इसे बड़े-बड़े सीए नहीं समझ पा रहे हैं, व्यापारी नहीं समझ पा रहे हैं। समझ-समझ का खेल है, धीरे-धीरे समझ जाएंगे तो बड़ा सकून मिलेगा और अच्छा लगेगा।' भारत सरकार ने GST को भारत में 1 जुलाई 2017 से लागू किया था लेकिन तब से इस पर काफी बहस हो रही है।