BJP ने ओडिशा के लोगों और भगवान जगन्नाथ का अपमान किया है : राहुल गांधी

punjabkesari.in Thursday, May 30, 2024 - 08:12 PM (IST)

नेशनल डेसक: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ओडिशा के लोगों का अपमान करने का आरोप लगाया क्योंकि उसके एक नेता ने हाल ही में दावा किया था कि भगवान जगन्नाथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भक्त हैं। भद्रक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सिमुलिया में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भारत के संविधान और देश में लोकतंत्र को बचाने की शपथ भी ली।

PunjabKesari

भगवान जगन्नाथ प्रधानमंत्री मोदी के भक्त हैं
गांधी ने कहा, "भाजपा ने ओडिशा के हर व्यक्ति का अपमान किया है क्योंकि उसके एक नेता ने दावा किया है कि भगवान जगन्नाथ प्रधानमंत्री मोदी के भक्त हैं।" पुरी से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार संबित पात्रा ने हाल ही में यह टिप्पणी की थी। पात्रा भगवान जगन्नाथ पर अपनी "जुबान फिसलने" के कारण विवाद में घिर गए थे। इसके बाद उन्होंने माफी मांगी और घोषणा की कि वह तीन दिनों तक उपवास रखकर प्रायश्चित करेंगे।

PunjabKesari

BJP लोकतंत्र और संविधान को नष्ट करना चाहती हैं 
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा और उसके सहयोगी देश के लोकतंत्र और संविधान को नष्ट करने के लिए एकजुट हुए हैं। गांधी ने कहा, "दुनिया की कोई भी ताकत हमारे संविधान को नष्ट नहीं कर सकती। आप (भाजपा) अपनी पूरी ताकत लगाकर भी संविधान को छू नहीं सकते।" 

PunjabKesari

CM पटनायक भाजपा के लिए काम करते हैं
गांधी ने बालासोर में BJD और BJP पर हमला बोलते हुए कहा कि ओडिशा में दो पार्टियां है ये दोनों एक जैसी पार्टियां हैं। मैं BJP के खिलाफ लड़ता हूं। भाजपा ने मेरे उपर 24 मामले दर्ज किए है, मेरी सदस्यता तक ले ली। 2 साल की जेल करवा दी। ED ने 50 घेटे तक मेरे साथ पूछताछ की, लेकिन यहां के सीएम भी अगर सच में भाजपा के खिलाफ लड़ते है तो उनके साथ क्यों कुछ नहीं किया गया। क्योंकि सीएम पटनायक भाजपा के लिए काम करते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Utsav Singh

Related News