बंदूक की नोक पर विधायकों को किडनैप कर रही BJP: कर्नाटक कांग्रेस

punjabkesari.in Wednesday, Jul 10, 2019 - 05:40 AM (IST)

बैंगलूरु: कर्नाटक में कांग्रेस जेडीएस गठबंधन सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गठबंधन के 13 विधायकों ने इस्तीफा दे​ दिया है,हालांकि विधानसभा स्पीकर ने अभी उनके इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया है। इस बीच कर्नाटक में कांग्रेस नेता जमीर अहमद ने कर्नाटक संकट पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा कांग्रेस विधायकों को बंदूक की नोक पर किडनैप किया है। 
            

जमीर अहमद ने कहा कि कांग्रेस विधायकों पर निगरानी रखी जा रही है। अगर उन्हें आजाद किया जाए तो हमारी सरकार के समर्थन में वे वापस आ जाएंगे। हम उनसे कोई भी संपर्क साधने में असफल हो रहे हैं। कांग्रेस विधायकों को अपने परिवार के सदस्यों तक से बातचीत करने की इजाजत नहीं दी जा रही है। हर विधायक पर 4 से 5 लोगों की नजर बनी हुई है। उल्लेखनीय है कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार पर संकट के बादल छाए हुए हैं। कांग्रेस और जनता दल(सेक्यूलर) के गठबंधन से बनी सरकार में कांग्रेस के 13 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं एक निर्दलीय विधायक ने सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। इसके बाद कुमारस्वामी सरकार अल्पमत में आ गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News