महिलाओं की च्वाइस है कि वो बिकनी पहनना चाहती हैं या बुर्कीनी :महबूबा

punjabkesari.in Friday, Jun 28, 2019 - 07:04 PM (IST)

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को खुद तय करना होगा कि उन्हें बुर्का पहनना है या फिर बुर्कीनी। उनका यह बयान उस खबर के बाद आया है जिसमें फ्रांस की कुछ महिलाओं ने बुर्कीनी (इस्लाम के फुल बॉडी स्विम सूट) बैन को ललकारा है।

फ्रांस में दो पब्लिक स्विमिंग पूल बंद कर दिये गये हैं। भारी गर्मी के बाद भी स्विमिंग पूल इसलिए बंद कर दिये गये क्योंकि एक राइट ग्रुप के कार्यकर्ताओं के साथ दस महिलाएं बुर्कीनी पहने पहुंंची जिसके बाद बवाल मचा और पूल बंद कर दिये गये। इसी पर महबूबा ने टवीट्र पर एक टवीट् शेयर किया और लिखा कि बिकनी या बुर्कीनी पहनना महिलाओं की अपनी पंसद है। 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News