वृंदावन से आई बड़ी खबर: बांके बिहारी मंदिर के पास और दुकानों में भरा बाढ़ का पानी

punjabkesari.in Monday, Jul 17, 2023 - 02:29 PM (IST)

नेशनल डेस्क :  राष्ट्रीय राजधानी में यमुना का जलस्तर सोमवार सुबह मामूली बढ़ोतरी के साथ 205.52 मीटर से 205.58 मीटर पर पहुंच गया। इसके साथ ही वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के पास बाढ़ का पानी भर गया है। जिससे आस-पास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।  हालांकि इसके बावजूद भीड़ में कोई कमी नहीं है। कई दुकानों में पानी चल गया है, जिससे बड़ा नुकसान हुआ है. गंदे पानी की वजह से बदबू भी फैल गई है। इस बीच वृंदावन में परिक्रमा मार्ग पर कई फीट पानी भर गया है। चीरघाट पर मंदिर के दर्शन के लिए सड़क पर नाव में बैठकर पहुंचे। बाढ़ प्रभावित इलाकों में दस हजार से अधिक मकानों की बिजली काट दी गई है। 

PunjabKesari

बता दें कि यमुना के जलस्तर ने पिछले सप्ताह 207.49 मीटर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया था और यह 12 जुलाई को 208 मीटर के स्तर को पार कर गया था। जलस्तर अब भी खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर है। 

PunjabKesari

वहीं, दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जलस्तर में कमी शुरू हो गई है और लोग जल्द ही राहत शिविरों से अपने घर लौट सकेंगे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पानी नीचे जाने लगा है। अब लोग राहत शिविरों से अपने घर वापस जा सकेंगे। हमें उनकी जिंदगी सामान्य करने में उनकी मदद करनी है। मेरी सबसे अपील है कि तन, मन, धन से लोगों की मदद करें। यह पुण्य का काम है।'' 

 
 

   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News