Bus Accident: दिल्ली के प्रसिद्ध मंदिर के पास पलटी यात्रियों से भरी बस! 25 घायल, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 08:25 AM (IST)

Delhi Bus Accident : देश की राजधानी के करोल बाग इलाके में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। झंडेवालान मंदिर के पास एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई। इस हादसे में करीब 25 यात्री घायल हुए हैं जिन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अचानक बस पलटने से मौके पर चीख-पुकार मच गई।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस काफी तेज रफ्तार में थी। जैसे ही बस झंडेवालान मंदिर के पास पहुंची चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया। बस डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। हादसे के वक्त बस में काफी संख्या में यात्री सवार थे जिनमें से ज्यादातर सो रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के शीशे टूट गए और अंदर फंसे लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे।

 

 

बचाव कार्य और घायलों की स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से बस की खिड़कियां और शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे में कुल 25 पैसेंजर घायल हुए हैं।घायलों में से दो यात्रियों की हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है जिन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। सभी घायलों को लेडी हार्डिंग और राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार या बस का तकनीकी खराब होना (ब्रेक फेल) माना जा रहा है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या बस चालक नशे की हालत में था या उसे नींद की झपकी आ गई थी। चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News