दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, बाढ़ प्रभावित परिवारों के देगी नकद राशि
punjabkesari.in Sunday, Jul 16, 2023 - 07:59 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली में बाढ़ के कारण लोगों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है, इसी बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को नकद राशि देने का ऐलान किया है। भाजपा दिल्ली सरकार की लापरवाही को बाढ़ का जिम्मेदार ठहरा है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को लेकर दुख जताया है, उन्होंने कहा कि वह प्रत्येक पीड़ित परिवार को दस हजार रुपए देंगे। केजरीवाल ने रविवार यानि आज कहा कि चंद्रावल जल शोधन संयंत्र ने फिर से काम करना शुरू कर दिया है, जो बाढ़ आने के बाद से बंद था।