बाइडेन प्रशासन में खास पदों पर बढ़ी भारतवंशियों की ताकत, USA में मनाया जा रहा ''भारत की आजादी का अमृत महोत्सव'',

punjabkesari.in Thursday, Sep 15, 2022 - 11:21 AM (IST)

 वाशिंगटनः अमेरिका में 1947 के बाद भारत की यात्रा के ऐतिहासिक मील के पत्थर 'आजादी का अमृत महोत्सव'  मनाने के लिए 75 भारतीय-अमेरिकी संगठन एक साथ आए हैं। इसी मौके पर अमेरिका में भारतीय मूल के अमेरिकियों की ताकत दिखाई गई। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अमेरिका-भारत घनिष्ठता अंदाजाइश बात से लगाया जासकता है कि  राष्ट्रपति जो बाइडन ने अभी तक अपने प्रशासन में अहम पदों पर 130 भारतीय-अमेरिकियों की नियुक्ति की है।  यह अमेरिकी प्रशासन में भारतीय-अमेरिकी समुदाय को मिला अब तक सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व है। 

 

अमेरिकी की आबादी में इस समुदाय की हिस्सेदारी करीब एक प्रतिशत है। इस मौके पर अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंध भारत की आजादी जितना ही पुराना है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि यह वह समय है  जब हम स्वतंत्र भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच अपने राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष मना रहे हैं। अमेरिकी संसद परिसर में ‘आजादी के अमृत महोत्सव' के तहत भारत की स्वंत्रता के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में बाइडेन प्रशासन का प्रतिनिधित्व करने वाले राज पंजाबी ने अमेरिकी सरकार में मौजूद शीर्ष भारतीय-अमेरिकियों के नामों की सूची पढ़ी।

 

राज पंजाबी व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा एवं जैवरक्षा मामलों के वरिष्ठ निदेशक हैं। पंजाबी ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन ने अपने प्रशासन में 130 भारतीय-अमेरिकियों की नियुक्ति की है। उन्होंने भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमें इस पर गर्व होना चाहिए।''पंजाबी ने कहा कि बुधवार को हुए समारोह का विषय ‘एक साथ मजबूत : अमेरिका-भारत साझेदारी' है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे ऐसे प्रशासन का हिस्सा बनकर गर्व होता है, जो विविधता बनाए रखने के साथ-साथ ऐसे नेताओं के साथ सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो एक समान सोचते हैं और अमेरिका की भावना को प्रदर्शित करते हैं।''

 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन ने इस साल अपने स्वतंत्रता दिवस संदेश में कहा था कि जब करीब 40 लाख भारतीय-अमेरिकियों समेत दुनियाभर के लोग 15 अगस्त को भारत की आजादी की 76वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहे हैं, तब अमेरिका भी सच और अहिंसा को लेकर महात्मा गांधी के चिरस्थायी संदेश द्वारा मार्गदर्शित भारत की लोकतांत्रिक यात्रा के सम्मान में मनाए जा रहे महोत्सव में शामिल हो गया है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News