#MovieReview: डर भी देखकर डर जाए... ऐसी है विक्की कौशल की ''भूत: पार्ट वन - द हॉन्टेड शिप

punjabkesari.in Friday, Feb 21, 2020 - 11:59 AM (IST)

फिल्म: भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप
स्टारकास्ट: विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, आशुतोष राणा
डायरेक्टरः भानु प्रताप सिंह
रेटिंग: 4 स्टार/5*


नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म 'भूत पार्ट वन' (bhoot part one) आज 21 फरवरी को सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।वहीं फिल्म को भानु प्रताप सिंह ने डायरेक्ट किया है।

 

भूत, प्रेत, साया, डायन आदि पर आप चाहे विश्वास करते हो या नहीं, लेकिन उनके अस्तित्व को आप पूरी तरह नाकार भी नहीं सकते हैं। यह एक ऐसा विषय है जिसपर काफी बातचीत होती है लेकिन इसका सच केवल वही जानता है जो इसे महसूस करता है। वहीं करण जौहर धर्मा प्रोडक्शन की हॉरर फिल्म 'भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप' में आपको कुछ ऐसा ही देखने के लिए मिल रहा है। ये फिल्म बेहद ही डरावनी है। वहीं यह फिल्म बॉलीवुड (Bollywood) की हॉरर फिल्मों से हटकर है। इस फिल्म में रियल लाइफ को बरकरार रखा गया है।

कहानी
फिल्म की कहानी मुंबई की एक घटना पर आधारित है। ये कहानी है एक शिपिंग ऑफिसर पृथ्वी (विक्की कौशल) की,जिसकी पत्नी (भूमि पेडनेकर) और बेटी एक वॉटर ऐक्सीडेंट में डूबकर मर गए होते हैं। इस घटना को कई साल बीत गए हैं लेकिन पृथ्वी इन सब चीजों से मूव ऑन नहीं कर पाए हैं। वहीं कहानी की शुरुआत कुछ ऐसे होती है कि मुंबई के एक बीच पर एक हॉन्टेड शिप आकर रुक जाता है जिसका नाम सी बर्ड है और इसको हटाने की जिम्मेदारी विक्की उर्फ पृथ्वी और उसके साथी अफसर रियाज (आकाश धर) को मिलती है। 

वहीं पृथ्वी जांच पड़ताल करने के लिए हॉन्टेड शिप के अंदर जाता है जहां उसको लगता है कि वह पूरी शिप में अकेला है लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता। अंदर जाते ही पृथ्वी के साथ कुछ अनहोनी घटनाएं घटने लगती हैं और इस बात से उन्हें एहसास होता है कि वो अकेले नहीं है और उनके साथ और कोई भी है। शिप में लिफ्ट नहीं है, बस कमरे ही कमरे हैं। वहीं अब पृथ्वी इन  घटनाओं के तह तक जाना चाहता है, इसमें इनका साथ देता है दोस्त रियाज और प्रोफ़ेसर जोशी( आशुतोष राणा)।

एक्टिंग
हमेशा की तरफ इस बार भी विक्की ने अपने रोल के साथ न्याय किया है और अपने बेहतरीन अभिनय से वो दर्शकों का दिल जीतने में समर्थ रहे हैं। वहीं भूमि का रोल काफी छोटा है लेकिन वह भी अपने किरदार में काफी जच रही हैं। वहीं आशुतोष  राणा की एक्टिंग को भी काफी सराया गया है, फिल्म में वह भूत के सामने मंत्र पढ़ते हैं जिसमें वह बेहद दमदार नजर आ रहे हैं। वहीं रियाज (आकाश धर) को भी फिल्म में अच्छा खासा स्क्रीन स्पेस मिला है।

डायरेक्शन
इस फिल्म का निर्देशन भानु प्रताप सिंह ने किया है। यह भानु प्रताप सिंह और यश उनकी पहली फिल्म है। बता दें भानु ने पहले सीन से दर्शकों के मन में डर पैदा करने की कोशिश की है। इस फिल्म में काफी ऐसे सीन्स है जिसे आपको डर लगेगा। इस फिल्म को देखकर कहना गलत नहीं है की इस बार बॉलीवुड को एक बढ़िया हॉरर मूवी मिलने वाली है। इस फिल्म के फर्स्ट हाफ में कई राज होते हैं जिनका खुलने का दर्शकों का इंतजार रहता है। फिल्म का क्लाइमैक्स भी दमदार है। यह फिल्म आपके मन में सच मूच का डर पैदा करने में कामयाब रहेगी। वहीं एडिटिंग भी औसत है, सिनेमेटोग्राफ्री भी बढ़िया है। फिल्म के ग्राफिक्स भी बेहद दमदार हैं।

गाने
फिल्म में एक ही गाना है जो रोमेंटिक है जिसका नाम 'चन्ना वे' (Channa Ve) है। ये बेहद ही प्यारा गाना है। इस गाने को अखिल सचदेव और मनशील गुजराल ने गाया है और इसके लिरिक्स भी आखिल सचदेव ने लिखे हैं।  इस गाने में विक्की और भूमि की पहली झलक एक साथ नजर आ रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Chandan

Recommended News

Related News