सुरक्षाकर्मियों को ले जा रही बस डिवाइडर से टकराई, एक जवान की मौत, 10 घायल

punjabkesari.in Tuesday, May 07, 2024 - 08:37 PM (IST)

नेशनल डेस्क: झारखंड के गिरिडीह जिले में मंगलवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के 25 वर्षीय एक जवान की मौत हो गई और 10 अन्य जवान घायल हो गये। पुलिस के मुताबिक, यह घटना झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 150 किलोमीटर दूर हेसला के पास हुई, जब सुरक्षाकर्मियों को ले जा रही एक बस सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। यह बस गिरिडीह से गढ़वा की ओर जा रही थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल चार जवानों को धनबाद अस्पताल रेफर किया गया है।'' उन्होंने बताया कि अन्य घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान झारखंड के लोहरदगा जिले के विकास भगत के रूप में की गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News