भारतीय मजदूर संघ ने मनाया स्थापना दिवस

punjabkesari.in Saturday, Jul 23, 2022 - 10:53 PM (IST)

कठुआ  : भारतीय मजदूर संघ द्वारा 67 वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। संघ के सदस्यों ने कार्यक्रम के दौरान झंडा फहराया और पूजा अर्चना भी की। प्रदेश प्रमुख इशफाक चौहान की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में काफी संख्या में संघ के सदस्यों ने भाग लिया। इशफाक ने अपने संबोधन में संघ द्वारा कर्मियों के हितों, श्रमिकों के हितों को लेकर की जाने वाली गतिविधियों का उल्लेख किया।

 

उन्होंने कहा कि श्रमिकों के उत्थान को लेकर संघ समय समय पर आवाज उठाता आया है और भविष्य में भी इस प्रयास को जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के चाहे काम करने की समयसारिणी का मुद्दा हो या फिर पी.एफ. संबंधी आ रही परेशानियां हों,ख् संघ के सदस्य तमाम परेशानियों के समाधान को लेकर तत्पर हैं। कार्यक्रम में सुनील कुमार, जोगेंद्र सिंह, परमजीत सिंह,ख् पवन कुमार, रत्तन कुमार सहित अन्य भी मौजूद रहे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News