पति नामर्द निकला तो सास ने कहा- ‘जेठ से बनाओ संबंध’

punjabkesari.in Sunday, Aug 30, 2015 - 01:53 PM (IST)

रेवाड़ी: जनपद के बावल क्षेत्र में एक महिला ने ससुराल पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने पति पर नामार्द होने का आरोप लगाया है, जिसके बाद पंचायत ने दोनों के बीच संबंध विच्छेद का समझौता कराया। इसके साथ ही महिला ने जेठ पर दुष्कर्म के प्रयास तथा ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताडित करने का आरोप भी लगाया है। उसने इस संबंध में कसौला थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस को दी शिकायत में नवविवाहिता ने कहा कि मई माह में उसकी शादी कनीना क्षेत्र निवासी संजीत के साथ हुई थी, लेकिन उसका पति नामर्द निकला। शादी के कुछ दिन बाद विवाहिता वापस मायके आ गई। मायका पक्ष ने विवाहिता को समझा बुझा कर वापस ससुराल भेज दिया। आरोप है कि जिस दिन विवाहिता ससुराल गई उसी दिन रात को उसका जेठ सुनील कमरे में आया तथा उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विवाहिता ने कहा कि सास व अन्य ने भी उसे जेठ के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। 

फिर दोनों पक्षों के बीच सामाजिक पंचायत भी हुई। पंचायत में दोनों पक्षों के बीच संबंध विच्छेद करने, शादी का सामान वापस देने व 6 लाख 40 हजार रुपए वापस देने पर सहमति बनी। परंतु ससुराल पक्ष की ओर से सामाजिक पंचायत के निर्णय पर अमल नहीं किया गया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News