पिता की कब्र के बगल ही दफन हुआ मुंबई ब्लास्ट का आरोपी याकूब मेमन

punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2015 - 05:50 PM (IST)

मुंबई: 1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट के आरोपी याकूब मेमन को मुंबई के मरीन लाइंस के बड़ा कब्रिस्तान में उसके पिता की कब्र के बगल ही दफन किया गया। मुंबई पुलिस ने 35 हजार से भी ज्‍यादा जवानों को पूरी मुंबई में तैनात कर रखा था। इनमें रैपिड एक्शन, क्‍यूआरटी और सेंट्रेल फोर्सेज के जवान भी शामिल थे।

बता दें कि याकूब को आज गुरुवार सुबह 6:30 बजे नागपुर सेंट्रल जेल में फांसी दे दी गई थी। मुंबई एयरपोर्ट से शव को कुछ देर के लिए याकूब के घर माहिम ले जाया गया था, ताकि घर की महिलाएं उसके अंतिम दर्शन कर सकें। बता दें कि जिस कब्रिस्तान में याकूब को दफनाया गया वह मेमन परिवार का पुश्तैनी कब्रिस्तान है। 

उधर, याकूब पर सजा सुनाने वाले 3 जजों की दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। दरअसल, सुरक्षा एजेंसियों के अलर्ट के बाद इन जजों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। कल बुधवार को इन 3 जजों की बेंच ने याकूब मेमन की दया याचिका खारिज फांसी की सजा बरकरार रखी थी, जिसके बाद आज सुबह 6:30 बजे याकूब को फांसी दी गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News