इस घर की दीवार पर लिखा कुछ ऐसा कि पढ़ रह जाएंगे हैरान (देखें तस्वीरें)
punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2015 - 05:09 PM (IST)
बिलासपुर: हिमाचल के बिलासपुर जिले के बाड़ी गांव का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देखते ही आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आपको बता दें कि घुमारवीं के बाड़ी गांव के रहने वाले शेर सिंह नाम के शख्स के घर पहले रहस्यमयी आग ने तांडव मचा रखा था। लेकिन जो इस बार हुआ उससे शेर सिंह ने अंदाजा भी नहीं लगाया था।
जानकारी के मुताबिक शेर सिंह के घर में खतरनाक घटनाएं होनी शुरू हो गई हैं। आग लगने का सिलसिला शुरू होने के साथ ही कागज और दीवारों पर धमकियां भी लिखी जा रही हैं। यह कौन लिख रहा है, इसका कोई पता नहीं चल रहा है। स्थानीय लोग व पंडित इसे किसी प्रेतात्मा का काम बता रहे हैं। दीवारों पर काली स्याही से लिखा है कि ''इस घर से सब निकलो वरना सबको खा जाऊंगा, सबका खून पी जाऊंगा''।
परिवार के लोगों का कहना है कि दीवार पर ये शब्द खुद उभर रहे हैं। धमकी के साथ ये भी लिखा है कि पोते अंशु को बचा लो। वहीं, पुलिस ने धमकी भरे शब्दों से लिखे कागजों को अपने कब्जे में वेकर दीवारों पर लिखे शब्दों की फोटोग्राफी कर दी गई है। पुलिस भी हैरान है कि इस तरह की धमकियां पहली बार देखने को मिल रही है। इससे पहले भी पुलिस 3 बार शेर सिंह के घर का मुआयना कर सेंपल ले चुकी है। लेकिन आग लगने का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।