इस उम्र की महिलाओं के बीच बढ़ रहा शराब का सेवन, वजह जान आप भी रह जायेंगे हैरान

punjabkesari.in Monday, Apr 15, 2024 - 03:23 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अमेरिका में पिछले दस वर्षों से महिलाओं में शराब का सेवन बढ़ता जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि आमतौर पर 18 से 25 साल के पुरुष अत्याधिक शराब का सेवन करते थे। अब 26 से 34 साल के लोगों के बीच ज्यादा शराब पीना आम हो गया है। इनमें महिलाओं की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। कोलंबिया यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर कैथरीन कीज का कहना है कि पिछले दशकों की तुलना में महिलाएं अब देरी से शादी कर रही हैं।

शादी होने के बाद बच्चे भी देरी से पैदा किए जा रहे हैं। ऐसे में महिलाएं उस समय में अधिक समय बिता रही हैं जिसे कैथरीन 'भारी मात्रा में शराब पीने के लिए उच्च जोखिम वाली अवधि' कहती हैं। प्यू के सर्वे के अनुसार लगभग 49% पुरुषों और 40% महिलाओं की उम्र पहली शादी के समय 30 साल से अधिक है। 1950 में पहली शादी की औसतन उम्र महिलाओं की 20 वर्ष और पुरुषों की 22 वर्ष थी। 2023 में यह बढ़कर पुरुषों की 30.2 वर्ष और महिलाओं की 28.4 वर्ष हो गई है। इसके अलावा सामाजिक रूप से महिलाओं के लिए पुरुषों के बराबर या ज्यादा शराब पीना अधिक स्वीकार्य होना भी वृद्धि का एक कारण है।

जामा हेल्थ फोरम में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार महिलाओं में शराब से जुड़े रोगों और मृत्यु में भी वृद्धि हो रही है। दो दशकों के आंकड़ों से पता चला है कि महिलाओं में शराब से संबंधित मृत्यु दर 14.7% बढ़ी है। जबकि, पुरुषों में यह 12.5% थी। इसका प्रमुख कारण महिलाओं द्वारा पुरुषों जितनी तेजी से शराब का चयापचय नहीं कर पाना है। इससे उनके शरीर में लंबे समय तक जहरीले पदार्थ रहते हैं। 

अत्याधिक सेवन से होने वाली मौतों में 30% की वृद्धि
अध्ययन से पता चला कि 2016 से 2021 के बीच में शराब के अत्याधिक सेवन से होने वाली मौतों में 30% की वृद्धि हुई है। हालांकि, अभी शराब पीने से पुरुषों की ज्यादा मौतें होती हैं, पर महिलाओं में भी यह तेजी से बढ़ती जा रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mahima

Recommended News

Related News