दुनियाभर में दिखा योग का जादू (देखिए तस्वीरें)

punjabkesari.in Sunday, Jun 21, 2015 - 05:21 PM (IST)

नई दिल्लीः यह तो आपको पता ही होगा कि आज का दिन इंटरनैशनल योगा डे के रूप में मनाया गया है। इस मौके पर दुनियाभर के कई हिस्सों में लोग योग कर रहे हैं। 

अपने भाषण में पीएम मोदी ने इस बात की जानकारी दी कि 193 देशों में योग का आयोजन हो रहा है। भले ही भारत में कुछ मुस्लिम संगठनों के विरोध के कारण आसनों में सूर्य नमस्कार शामिल नहीं किया गया लेकिन ताइवान में सूर्य नमस्कार भी योग का हिस्सा रहा और वहां के लोगों ने इसे किया। 

इसके अलावा न्यूजीलैंड, सिडनी, चीन, मलेशिया जैसे देशों में योग के कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सियाचिन में तैनात इंडियन आर्मी के जवानों ने भी रविवार को योग किया। वहीं, आई.एन.एस. विक्रमादित्य और आई.एन.एस. विराट पर भी इंडयिन नेवी के जवानों ने योग अभ्यास किया। 

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता एस कर ने एक के बाद एक कई फोटो ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। फोटोज में सिचाचिन में बर्फ पर जवान चटाई बिछा कर योग करते नजर आ रहे थे। वहीं कक्ष के रण से लेकर विभिन्न सैन्य ठिकानों पर जवानों ने योग का अभ्यास किया। 

वहीं, पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भी भारतीय उच्चायोग ने इंटरनैशनल योगा डे मनाया। रविवार की सुबह उच्चायोग की ओर से इसकी फोटोज ट्वीट किए गए।

पाकिस्तान के कराची, इस्लामाबाद और लाहौर में भी कई स्थानों पर योग का आयोजन होने वाला था लेकिन आतंकियों की धमकी के कारण आयोजन रद्द कर दिए गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News