अपनी मर्जी से सुसाइड कर रही हूँ,प्लीज किसी को तंग न किया जाए

punjabkesari.in Saturday, Jun 13, 2015 - 11:39 PM (IST)

पानीपत/यमुनानगर/जगाधरीः हरियाणा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें 22 वर्षीय लड़की ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। लड़की ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है,लेकिन उसमें उसने मरने के कारण के बारे मेे नही लिखा है। सुसाइड नोट में लिखा गया है कि मैं अपनी मर्जी से सुसाइड कर रही हूँ,प्लीज किसी को तंग न किया जाए। लड़की ने इस वारदात को उस समय अजाम दिया जब उसके घर पर कोई नही था। परिवार के सारे सदस्य रिश्तेदारों के यहां घूमने गए थे।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लड़की को फंदे से नीचे उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार लड़की के परिवार के लोग आज घूमने के लिए सुबह-सुबह निकले थे। जाने से पहले वे अपने रिश्तेदार को घर का ध्यान रखने की कहकर गए थे। लड़की घर में अकेली थी। सुबह लगभग 7 बजे जैसे ही लड़की का रिश्तेदार घर पहुंचे तो घर के दरवाजे खुले हुए थे।

अंदर जाकर देखा तो लड़की फांसी के फंदे पर झूल रही थी। ये देख उसने पुलिस और लड़की के परिजनों को सूचना दी। परिजन अभी अंबाला भी नहीं पहुंच पाए थे कि वे वापिस जगाधरी लौटे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लड़की को नीचे उतारा और एक सुसाइड नोट भी बरामद किया। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News