सौतेली मां की प्रताड़ना से तंग आकर नाबालिग बेटी ने की आत्महत्या, महिला हुई गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, May 15, 2024 - 08:24 PM (IST)

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यहां एक सौतेली मां ने 15 साल की लड़की को मानसिक रुप से इतना ज्यादा प्रताड़ित कर दिया कि लड़की ने मौत को गले लगाना ही ठीक समझा। किसी ने आत्महत्या की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। सौतेली मां पर आरोप यह है कि उसने अपनी सौतेली बेटी को इतना ज्यादा परेशान कर दिया की बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का रास्ता अपनाया।

PunjabKesari

इसके बाद पुलिस ने उस महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। गणेशपुरी पुलिस के निरीक्षक डी.टी सीनके ने बताया कि भिवंडी के अंबाडी नाकी की रहने वाली 15 साल की लड़की को उसकी सौतेली मांं ने शारीरिक और मानसिक रुप से हमेशा परेशान करती थी। अक्सर उसे छोटी छोटी बातों पर प्रताड़ित करती थी। इंस्पेकटर ने यह भी बताया कि वो लड़की अपनी सौतेली मां के व्यवहार से इतना ज्यादा परेशान हो चुकी थी कि उसने सोमवार की शाम अपने घर के छत पर गई और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

PunjabKesari

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के पिता एक ऑटो-रिक्शा चालक है। वह पूरे दिन अपने काम को लेकर बाहर ही रहते है। पिता के शिकायत के आधार पर ही पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पुलिस ने आरोपी महिला के उपर भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Utsav Singh

Related News