अभ्यास के दौरान इंडिया टीम का दिग्गज खिलाड़ी घायल,टीम की बढ़ी मुश्किलें

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2015 - 06:31 PM (IST)

पर्थ. यूएई के खिलाफ शनिवार को पर्थ में होने वाले मैच से पहले इंडिया टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शुक्रवार को इंडिया टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अभ्यास के दौरान घायल हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धोनी  की कोहनी में चोट लगी है। ऐसे में यूएई के खिलाफ होने वाले मैच में धोनी नहीं खेल सकते हैं। हालांकि अभी तक टीम इंडिया ने इसकी पुष्टि नहीं की है। 
 
मोहम्मद शम्मी भी घायल 
इस बार के विश्वकप में टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी का कमान संभाल रहे शमी अहमद भी चोटिल हो गए हैं। एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद शम्मी के घुटने चोट की पुष्टि हो गई है। टीम इंडिया के मैनेजर आर. एन. बाबा ने पुष्टि करते हुए बताया कि शमी अहमद यूएई के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे। सूत्रों का कहना है कि यूएई के खिलाफ मैच में मोहम्मद शमी के साथ धोनी को भी आराम देने पर विचार किया जा रहा है। टीम इंडिया विश्व कप में अपने दोनो मुकाबले पहले ही जीत चुकी है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News