मुम्बई में पकड़ा गया एक और ISI एजैंट

punjabkesari.in Friday, May 05, 2017 - 02:41 AM (IST)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (ए.टी.एस.) ने पाकिस्तानी खुफिया एजैंसी आई.एस.आई. के संदिग्ध एजैंट की फैजाबाद में गिरफ्तारी के बाद उसे जासूसी के बदले धन देने वाले एक और संदिग्ध आई.एस.आई. एजैंट को वीरवार को मुम्बई से गिरफ्तार कर लिया। 

उत्तर प्रदेश ए.टी.एस. के महानिरीक्षक असीम अरुण ने यहां बताया कि महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की ए.टी.एस. की संयुक्त कार्रवाई में वुधवार को गिरफ्तार किए गए अल्ताफ कुरैशी के सहयोगी एजैंट मुम्बई के अग्री पाडा निवासी जावेद को वीरवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। जावेद को ही पाकिस्तान से धन जमा करने के निर्देश मिलते थे और उसके बताने पर अल्ताफ ने खाते में धन जमा कराया था। अल्ताफ के पास से लगभग 70 लाख रुपए भी बरामद किए गए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News